WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

KVS Educator Bharti: केवीएस में 987 पदों पर नई भर्ती 12 वीं पास को भी मौका

KVS Educator Bharti: केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 987 पदों पर TGT और PRT शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों को ऐसे छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी मिलेगी जिन्हें सामान्य पढ़ाई के अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता होती है। अभी फिलहाल 987 पदों पर भर्ती की सूचना आ रही है लेकिन आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन ही जारी किया गया है, पूरा नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आपके आवेदन फार्म की प्रक्रिया फरवरी 2026 के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है।

क्या है आयु सीमा

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आयु सीमा की बात की जाए तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित है। TGT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है, वहीं PRT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। आपको सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसमें आयु सीमा से जुड़ी सभी जानकारी अवश्य देखें।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो PRT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास कम से कम 50% अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही स्पेशल एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा होना भी अनिवार्य है। इसके साथ-साथ उन्हें राज्य का पेपर-1 पास करना भी जरूरी है। अगर वे यह योग्यताएं रखते हैं तो प्राथमिक स्तर के बच्चों को पढ़ाने के लिए इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

वहीं TGT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है, जिसमें न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। साथ ही स्पेशल एजुकेशन में B.Ed डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ-साथ CTET का पेपर-2 पास होना भी आवश्यक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि विस्तृत विवरण के लिए नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें।

कहां से चेक करें जानकारी

हालांकि अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन ही जारी हुआ है, आपको विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए। विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन फार्म से जुड़ी प्रक्रियाएं केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से पूरी की जाएंगी।

Download Short NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

डिस्क्लेमर

हमारे द्वारा प्रदान की गई यह जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है जिसे लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी इसमें मानवीय त्रुटि से हम इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि आवेदन फॉर्म या उससे जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन का विवरण अवश्य पढ़ें, क्योंकि वही विवरण अंतिम और सटीक माना जाता है। किसी भी बदलाव की स्थिति में भी आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपडेट देखने को मिलेंगे। किसी भी सुझाव या जानकारी के लिए आप हमें कमेंट या ईमेल के माध्यम से लिख सकते हैं। धन्यवाद।

Read more:-

Leave a Comment