Govt Jobs 2026: जनवरी का महीना देश भर के युवाओं के लिए खुशखबरी भरा है जहां एक तरफ केंद्र सरकार की भी कई भर्तियों के लिए आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं वहीं कई राज्यों की सरकारों की तरफ से भी संबंधित विभागों में भर्तियां निकल गई हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से भी एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यहां 350 पदों के लिए आवेदन फार्म की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। यह भर्ती मार्केटिंग ऑफिसर और फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के पदों पर आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। centralbank.bank.in
असम पुलिस भर्ती
असम पुलिस फायर विभाग में 2900 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 22 जनवरी से 22 फरवरी 2026 तक चलने वाली है। सभी उम्मीदवार आवेदन फार्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर पूरी कर सकते हैं।
हरियाणा पुलिस में 5500 पदों पर भर्ती
हरियाणा पुलिस की तरफ से भी भर्ती चल रही है। कुल 5500 पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा के उम्मीदवार अगर 12वीं पास हैं और साथ ही हरियाणा ग्रुप सीईटी परीक्षा पास है तो वह अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026(बढ़ाई गई) निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट hryssc.in पर जाकर अपने आवेदन फार्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।
यूपी लेखपाल की 7994 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश में भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जहां एक तरफ पिछले वर्ष होमगार्ड विभाग के आवेदन फार्म भरे गए थे, इसके बाद अब लेखपाल भर्ती के आवेदन फार्म भी भरे जा रहे हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल की बड़ी भर्ती
उत्तर प्रदेश में दूसरी भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से निकली है जिसमें 32679 कांस्टेबल और अन्य पदों पर आवेदन फार्म मांगे गए हैं। उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वेबसाइट: आवेदन uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।
आरबीआई ऑफिस असिस्टेंट भर्ती
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से ऑफिस असिस्टेंट के 572 पदों पर 10वीं पास युवाओं को आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। इसकी अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। https://rbi.org.in/
एसबीआई एससीओ भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर यानी एससीओ के 1,146 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं जिसकी अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 और 5 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
MP एपेक्स बैंक भर्ती
मध्य प्रदेश में अपेक्स बैंक की तरफ से क्लर्क और ऑफिसर के 2076 पदों पर आवेदन फार्म मांगे गए हैं जिनकी अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
झारखंड होमगार्ड भर्ती
झारखंड में भी होमगार्ड(गोड्डा जिला) के 446 पदों पर आवेदन फार्म मांगे गए हैं जिनकी अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती
राजस्थान में 1100 पदों पर कृषि पर्यवेक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसकी आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
निष्कर्ष
हमारे द्वारा आपको उन भर्तियों के बारे में जानकारी दी गई है जिनकी अंतिम तिथि अभी बची हुई है। अधिक जानकारी के लिए आप भर्ती विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Disclaimer:- हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी पूरी सावधानी से लिखी गई है, फिर भी हम इसमें किसी मानवीय त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि किसी भी आवेदन फार्म को भरने से पहले एक बार नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें ताकि आपके सभी संदेह दूर हो जाएं। उसके बाद ही आप अपना आवेदन फार्म भरें। धन्यवाद।
Read more:-