NABARD RECRUITMENT 2026: नाबार्ड की तरफ से डेवलपमेंट असिस्टेंट यानी विकास सहायक और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 162 रिक्त पदों पर आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
अगर आप भी बैंकिंग क्षेत्र में अपना सुनहरा कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक यानी नाबार्ड की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के तहत कुल 162 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर यह भर्ती आयोजित होने जा रही है।

क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आपके आवेदन 17 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
| चरण/इवेंट | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 17 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 03 फरवरी 2026 |
| प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) | 21 फरवरी 2026 |
| मुख्य परीक्षा (Mains) | 12 अप्रैल 2026 |
इन पदों पर होगी भर्ती
नाबार्ड द्वारा 162 पदों को दो श्रेणियों के माध्यम से भरा जाएगा, जिसमें डेवलपमेंट असिस्टेंट के 159 पद वहीं डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के कुल 3 पदों पर भर्ती आयोजित होने जा रही है।
क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन यानी स्नातक होना जरूरी है। वहीं कुछ आरक्षित कैटेगरी को न्यूनतम अंकों में छूट भी दी गई है।
- हिंदी पद के लिए आपको ग्रेजुएशन में हिंदी और अंग्रेजी मुख्य विषय के रूप में होना अनिवार्य है।
क्या है आयु सीमा
- आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
- वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट का प्रावधान भी है।
कितना मिलेगा वेतन
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रारंभिक ग्रॉस वेतन लगभग ₹46,500 सहित प्रदान किया जाएगा।
कितना है आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹550 आवेदन शुल्क देना होगा।
- वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
क्या है चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
डिस्क्लेमर
हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है, वैसे तो लिखते समय पूरी सावधानी रखी गई थी फिर भी इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए हमारी सलाह है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें ताकि आपके मन में कोई संदेह ना रहे। धन्यवाद।
Read more:-