WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

CTET 2026 Latest News: सीटीईटी एक्जाम सिटी स्लिप जारी एडमिट कार्ड को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट

CTET 2026 Latest News: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET 2026 के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। इसकी परीक्षा तिथि पहले से ही तय थी। आपकी परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित होने जा रही है। जिन भी उम्मीदवारों ने अपना आवेदन फॉर्म भरा है उनकी एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी होने वाली है। एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं इसका लिंक हमने आपको नीचे प्रदान किया है।

CTET फरवरी 2026 की परीक्षा तिथि

CBSE की तरफ से पहले ही यह तय कर दिया गया था कि CTET फरवरी सत्र 2026 की परीक्षा 8 फरवरी 2026 को पूरे देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस बार इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। पिछले सत्र की परीक्षा ना हो पाने की वजह से इस परीक्षा को लेकर नए छात्रों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा शहर और केंद्र से जुड़ी जानकारी सिटी इंटीमेशन स्लिप में प्रदान की जाएगी। परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द ही जारी होने वाली हैं।

जारी हुई आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026

CTET 2026 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर नवीनतम अपडेट चेक करते रहें क्योंकि सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी होने वाली है। यहां आप अपने परीक्षा केंद्र और शहर के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थियों को यात्रा और ठहरने के साथ अन्य व्यवस्थाओं की योजना पहले से बनाने में काफी सुविधा होगी।

परीक्षा के चार दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। आपका एडमिट कार्ड 4 फरवरी तक जारी होने की संभावना है। हालांकि आपको लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहना होगा क्योंकि कई बार एक-दो दिन की देरी हो जाती है। लेकिन परीक्षा से दो दिन पहले आपका एडमिट कार्ड हर हाल में जारी कर दिया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026

CBSE की तरफ से जारी होने वाले सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिए उम्मीदवारों को CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

यहां उम्मीदवारों को होम पेज पर ही CTET सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आप अपने आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करने के बाद सबमिट करते ही आपके स्क्रीन पर आपकी परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर की जानकारी देख पाएंगे।

आप चाहे तो इसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट ले सकते हैं।

हालांकि सिटी इंटीमेशन स्लिप के प्रिंट आउट की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आपको परीक्षा हॉल में जाने के लिए एडमिट कार्ड की जरूरत होती है, जो परीक्षा से तीन-चार दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

CTET 2026 प्रमाण पत्र की वैधता

CTET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को जो प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा उसकी वैधता आजीवन होगी। एक बार आप CTET परीक्षा पास कर लेंगे तो आपको जीवन भर केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल और कई राज्य स्तरीय स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरने का मौका मिलता रहेगा।

सीधा लिंक – यहां क्लिक करें

किसी भी अफवाह पर ना करें भरोसा

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इंटरनेट पर कई तरह की अफवाहें परीक्षा से जुड़ी चलती रहती हैं। किसी भी अफवाह पर भरोसा ना करें। कोई भी आधिकारिक अपडेट हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।

डिस्क्लेमर

हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी पिछले ट्रेंड के आधार पर है। आपकी परीक्षा तिथि पहले से ही तय है, इसलिए आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपका एडमिट कार्ड और सिटी इंटीमेशन स्लिप कब तक जारी किए जाएंगे। हमारी आपको सलाह है कि आप समय-समय पर CTET की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें। धन्यवाद।

Read more:-

Leave a Comment