Teacher Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय की तरफ से टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसका शॉर्ट नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुका है, जिसके मुताबिक आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगी, जिनकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। विस्तृत नोटिफिकेशन भी CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है।

Teacher Vacancy 2025
केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इसका डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया में हजारों पदों को भरा जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से पूरी की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
CBSE की तरफ से केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। अभी पदों की सटीक संख्या सामने नहीं आई है, लेकिन डिटेल नोटिफिकेशन में TGT, PGT, PRT शिक्षकों सहित हजारों पदों पर भर्तियां देखने को मिलने वाली हैं। पिछले भर्ती पैटर्न और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता रहा है, लेकिन इस नई प्रणाली में तीन चरणों में आपका चयन करवाए जाने की तैयारी है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे।
क्या है ज़रूरी शैक्षणिक योग्यता?
प्राथमिक शिक्षक (PRT) पद के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं, इसके साथ उन्हें दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) या फिर दो वर्षीय स्पेशल डिप्लोमा इन एजुकेशन में होना जरूरी है। इसके साथ-साथ उन्हें CTET पेपर 1 पास होना भी जरूरी है। साथ ही, हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को पढ़ाने में सक्षम होना चाहिए।
कितनी है आयु सीमा?
प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। कई अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु टीम 50 वर्ष तक है। विस्तृत विवरण आप नोटिफिकेशन में ही चेक कर पाएंगे।
डिस्केलमर:- ये जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्य से आपको प्रदान की गई है किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें किसी भी त्रुटि या बदलाव की स्थित में हम जिम्मेदार नहीं होंगे। क्योंकि पद के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग अलग है हमारे द्वारा संक्षेप में जानकारी प्रदान की गई है। कृपया कोई भी अगला कदम उठाने से पहले एक बार विज्ञापन को पूरा अवश्य पढ़ें। धन्यवाद!
Read more:-
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
वेबसाइट्स: आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल हैं:
- cbse.gov.in
- kvsangathan.nic.in
- navodaya.gov.in
Read more:-