UP Homeguard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एक नोटिस जारी किया गया है, जहां उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर एक नोटिस जारी किया गया है।

UP Homeguard Bharti 2025 वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का नोटिस जारी
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के 45,000 पदों के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है, जहां उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ओटीआर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए युवाओं को कहा गया है।
ओटीआर करना जरूरी
भर्ती बोर्ड की तरफ से आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक बार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड की तरफ से वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का उद्देश्य बार-बार छात्रों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से ना गुजरना पड़े, इसलिए शुरू किया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppv.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से पूरी कर सकते हैं।
नामांकन प्रक्रिया बनाई गई है सरल और पारदर्शी
भर्ती बोर्ड की तरफ से युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नामांकन प्रक्रिया को बहुत ही सरल और पारदर्शी बनाया गया है। उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही आवेदन फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।
कैसे करें होमगार्ड भर्ती के लिए ओटीआर
भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया में अभ्यर्थियों से सभी बेसिक जानकारी मांगी जाती है, जिसे भरने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने के बाद सीधे “अप्लाई” के लिंक पर जाना होगा। आपके आगामी भर्तियों में बार-बार रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। यह रजिस्ट्रेशन पहली बार आवेदन फॉर्म भर रहे युवाओं के लिए होगा। भविष्य में कोई भी भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से निकल जाएगी, तो आपको सीधे आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा। आपको बार-बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं है।
जो भी युवा उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उनके इंतजार की घड़ियां जल्द ही समाप्त होने वाली हैं। भर्ती बोर्ड की तरफ से आधिकारिक नोटिस जारी हो चुका है, जिसमें पहली प्रक्रिया पंजीकरण की है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, इसके बाद आपकी आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
| विवरण | आधिकारिक लिंक |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://uppbpb.gov.in/ |
| OTR नोटिस (डाउनलोड लिंक) | होमगार्ड स्वयंसेवकों के एनरोलमेंट के लिए OTR नोटिस |
| OTR रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक | https://apply.upprpb.in/ |
अस्वीकरण (Disclaimer):
यह सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा जारी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नोटिस पर आधारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने और OTR प्रक्रिया पूरी करने से पहले, सभी आवश्यक विवरणों और शर्तों की पुष्टि के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर ही विजिट करें। धन्यवाद!
Read more:-