School Teacher Vacancy 2025: अगर आप भी स्कूल में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है, जहां असम प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से लोअर प्राइमरी स्कूल और अपर प्राइमरी स्कूलों में 10,673 पदों पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। नोटिफिकेशन की मानें तो 8 नवंबर से आपके आवेदन फार्म भरे जाने शुरू होंगे। इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता
लोअर प्राइमरी और अपर प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता नोटिफिकेशन में देख पाएंगे। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर 30 सितंबर 2025 तक सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संविदा या राज्य पुल में कार्यरत शिक्षक कम से कम अपनी 3 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके हों।
कितना है आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो उम्मीदवार निशुल्क अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, हालांकि आपको नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए।
कितनी है आयु सीमा
आधिकारिक सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभी नोटिफिकेशन में आयु सीमा की जानकारी नहीं दी गई है। कुछ सूत्रों के आधार पर आयु सीमा 18 से 40 वर्ष बताई गयी है। आपको विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://dee.assam.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसमें दी गई सभी जानकारियां पढ़ेंगे।
- इसके बाद “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करेंगे।
- यहां आपको “The Lower and Upper Primary Teachers Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन करेंगे और मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरेंगे।
- सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करेंगे।
- उसके बाद आवेदन फार्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार वेरीफाई कर लेंगे और आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे।
- ध्यान रहे, आवेदन फार्म का प्रिंट आउट लेना बिल्कुल ना भूलें।
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
डिसक्लेमर:- ये जानकारी इंटरनेट सोर्स के आधार पर आपको प्रदान की गई है किसी भी विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ना चाहिए। किसी भी बदलाव की स्थिति के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। धन्यवाद!
Read more:-