WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

UPSSSC Good News: PET पास करने वाले युवाओं को 44778 पदों पर मिलेगी नौकरी, सरकार ने दी हरी झंडी

UPSSSC Good News: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी दी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली कई विभागों में भर्तियों के नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाएंगे। PET 2025 परीक्षा का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। इस रिजल्ट में अच्छा स्कोर रहने वाले युवाओं को 44778 पदों पर नई भर्ती का प्रस्ताव (अधियाचन) मिला है नोटिफिकेशन जल्द मिलने वाला है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है, जहां एक राज्य में इतने पदों पर भर्ती देखने को मिलेगी।

UPSSSC Good News

सिर्फ PET परीक्षा पास करने वालों को मिलेगा मौका

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से PET परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी होने वाले हैं। इसके आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि नवंबर महीने के पहले सप्ताह में आपके परिणाम भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। कई नई भर्तियां देखने को मिलने वाली हैं, जिसमें लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट के साथ-साथ कई अन्य विभागों में भी सरकारी नौकरियां देखने को मिलेंगी। कुल मिलाकर 44778 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा।

इन विभागों में इतने पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से प्रस्तावित 44778 पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन कई विभागों की तरफ से जारी किए जाएंगे, जिसमें पहले से ही लंबित लेखपाल के साथ 1994 पदों पर भर्ती, तकनीकी सेवा के 5431, गणेश सहायक के 4582, अतिथि अधिकारी के 320, मत्स्य अधिकारी के 105, आबकारी सिपाही के 564, सहायक विकास अधिकारी के 545 के साथ-साथ कई अन्य विभागों में भी भर्ती के रिक्त पदों का विवरण आयोग को मिला है। इन सभी पदों को भरने के लिए PET परीक्षा 2025 के स्कोर कार्ड के आधार पर मौका मिलेगा।

सबसे बड़ी भर्ती लेखपाल की

उत्तर प्रदेश में लेखपाल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है, जहां 8000 के करीब लेखपाल के पदों पर भर्ती आगामी वर्ष में देखने को मिलने वाली है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश से इंटरमीडिएट पास उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अगर आयु सीमा की बात की जाए तो 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच के उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती में सिर्फ उन युवाओं को मौका मिलेगा जिन्होंने PET परीक्षा में भाग लिया है और अच्छा स्कोर किया है। हालांकि अन्य जानकारी नोटिफिकेशन आने के साथ ही कंफर्म हो पाएगी।

3 साल तक वैलिड रहता है PET स्कोर कार्ड

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली PET परीक्षा पहले हर वर्ष आयोजित होती थी। यह परीक्षा अब भी हर वर्ष आयोजित होगी, लेकिन अब इसके स्कोर कार्ड की वैलिडिटी 3 साल तक कर दी गई है। अगर आप अच्छा स्कोर लाते हैं तो आप 3 साल तक उसके आधार पर आगामी भर्तियों में शामिल हो पाएंगे। 2025 PET परीक्षा का रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है। जल्द ही रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया जाएगा।

निष्कर्ष/डिस्केलमर:-

UPSSSC द्वारा 44,778 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की पूरी तैयारी है युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है, लेकिन उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना चाहिए। यूपी पीईटी परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद ही इन भर्तियों के विज्ञापन जारी किये जाएंगे। धन्यवाद!

Read more:-

Leave a Comment