VacancyResult.Com
राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती 2026: कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती निकाली है।

राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म 15 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के लॉटरी व्यवस्था के माध्यम से किया जाएगा।

राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती 2026

राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती: एक नज़र में

विवरण जानकारी
भर्ती विभाग राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग
कुल पद 24,752
आवेदन की शुरुआत 15 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम (बिना परीक्षा)
आयु सीमा 21 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क (सामान्य) ₹600
आवेदन शुल्क (आरक्षित वर्ग) ₹400
आधिकारिक वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां और विवरण

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 अगस्त 2026 से भरे जाएंगे, जिसकी अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए कोई औपचारिक शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। यदि आप साक्षर नहीं हैं, तब भी आप इसके लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, आपके पास किसी नगरीय निकाय, संवेदक या अधिकृत संस्था में 1 वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव होना आवश्यक है। साथ ही, आपका राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, MBC, EWS) के पुरुष उम्मीदवारों को 5 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी। सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को भी 5 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी, जबकि SC, ST, OBC और EWS वर्ग की महिलाओं को 10 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹600 और आरक्षित वर्ग एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए ₹400 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल या एसएसओ (SSO) राजस्थान के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

एक निकाय से आवेदन

आप 183 निकायों में से केवल एक ही नगर पालिका, नगर परिषद या नगर निगम के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यदि आप एक से अधिक निकाय से आवेदन करते हैं, तो आपके सभी आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें: आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान का), जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए), 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव प्रमाण पत्र, चालू मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो।

आवेदन कैसे करें

  • एसएसओ (SSO) राजस्थान के पोर्टल पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद, रिक्रूटमेंट पोर्टल पर संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • अगली प्रक्रियाएं राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर पूरी की जा सकेंगी।

नोट: यह जानकारी इंटरनेट स्रोत पर आधारित है। इसे सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, फिर भी मानवीय त्रुटि की संभावना हो सकती है। आवेदन फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें। धन्यवाद!

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!