High Alert in Six States: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत के पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों में राज्य प्रशासन की ओर से स्कूलों और कॉलेजों की 3 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने राज्य पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं।
![]() |
High Alert in Six States |
भारत के इन 6 राज्यों में जारी हुआ अलर्ट
भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते पंजाब, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल में प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बड़े कदम उठाए हैं। पंजाब में पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन और फाजिल्का में सभी स्कूलों और कॉलेजों की 3 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। साथ ही, हरियाणा में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद किए जाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही, राजस्थान के कुछ हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन भी बंद कर दिया गया है।
गुजरात में भी अलर्ट जारी
गुजरात की तटीय सीमा पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है। वहीं, कुछ स्कूलों और कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
बिहार और पश्चिम बंगाल भी अलर्ट पर
पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। वहीं, बिहार में भी 'ऑपरेशन सिंदूर' के चलते छुट्टियां रद्द करते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है।
चंडीगढ़, पंजाब में 2 दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की जवाबी कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान भारत में नागरिकों को निशाना बना रहा है। इसे देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पंजाब में सभी स्कूलों और कॉलेजों को दो दिन तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। हरियाणा के गुरुग्राम और पंचकूला में भी दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश जारी हुआ है। जम्मू-कश्मीर में भी शनिवार तक स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
Note:- यदि आप संबंधित राज्य से हैं, तो सरकारी एडवाइजरी को अवश्य पढ़ें और अपने बच्चों को स्कूल-कॉलेज भेजने से पहले इसकी जानकारी अवश्य लें, क्योंकि प्रशासन स्थिति को देखते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम उठा रहा है।
Read More:-
IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल स्थगित करने का लिया फैसला
एक टिप्पणी भेजें